Press Release

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा की ओर से जारी प्रेस वक्तव्य

Accessibility

Date: 05/02/2020



आज एक ऐतिहासिक दिन है जब सदियों से भव्य राम मंदिर का सपना संजोये प्रत्येक हिंदुस्तानी का सपना साकार होने जा रहा है। मैं इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हृदय की गहराइयों से अभिनंदन करता हूँ

****************

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को लेकर जिस तरह से समाज के सभी वर्गों में आपसी सौहार्द्र और भाईचारे की मजबूत डोर दिखी, यह दर्शाता है कि भारतीय समाज का ताना–बाना कितना मजबूत है। मैं इस मजबूत एकजुटता के लिए समस्त देशवासियों का भी अभिनंदन करता हूँ

****************

अदालत के फैसले के अनुसार केंद्र सरकार ने पांच एकड़ जमीन सुन्नी वक्फ बोर्ड को देने का अनुरोध उत्तर प्रदेश सरकार से किया गया था जिस पर यूपी सरकार द्वारा सहमति भी प्रदान कर दी गई है। मैं इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं राज्य की भाजपा सरकार को भी धन्यवाद देता हूँ

****************

भारत के कण–कण में, हम सबके जीवन में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और अयोध्या का एक अलग ही स्थान है। भगवान श्रीराम और अयोध्या हम सबके हृदय में रचे–बसे हैं

****************

भगवान राम के भव्य मंदिर के लिए केंद्र सरकार द्वारा अधिगृहीत 67 एकड़ की भूमि को ट्रस्ट में स्थानांतरण एक सराहनीय कदम है

****************

इस ट्रस्ट में दलित समाज को प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक समरसता पर बल दिया है। मैं इसके लिए एक बार पुनः प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ

****************

भारतीय संस्कृति समता, समरसता और ‘वसुधैव कुटुंबकम” की शाश्वत विचारधारा का अद्भुत संगम है जो हमें सदैव आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है

****************

हिंदुस्तान ने हमेशा ही दुनिया को एक नई दिशा, नई राह दिखाई है। इसी सिद्धांत के आधार पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के सिद्धांत पर समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है

****************

माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय के आलोक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अयोध्या में भगवान् श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण के सपने को साकार करते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की घोषणा कर समग्र भारतवासियों का मान रखा है। आज एक ऐतिहासिक दिन है जब सदियों से भव्य राम मंदिर का सपना संजोये प्रत्येक हिंदुस्तानी का सपना साकार होने जा रहा है। मैं इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हृदय की गहराइयों से अभिनंदन करता हूँ।

लगभग 500 वर्षों बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के निर्णय को लेकर जिस तरह से समाज के सभी वर्गों में आपसी सौहार्द्र और भाईचारे की मजबूत डोर दिखी, यह दर्शाता है कि भारतीय समाज का ताना–बाना कितना मजबूत है। मैं इस मजबूत सामाजिक एकजुटता के लिए समस्त देशवासियों का भी अभिनंदन करता हूँ। यही नहीं, अदालत के फैसले के अनुसार केंद्र सरकार ने पांच एकड़ जमीन सुन्नी वक्फ बोर्ड को देने का अनुरोध उत्तर प्रदेश सरकार से किया गया था जिस पर यूपी सरकार द्वारा सहमति भी प्रदान कर दी गई है। मैं इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं राज्य की भाजपा सरकार को भी धन्यवाद देता हूँ।

भारतीय संस्कृति समता, समरसता और ‘वसुधैव कुटुंबकम” की शाश्वत विचारधारा का अद्भुत संगम है जो हमें सदैव आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है। हिंदुस्तान ने हमेशा ही दुनिया को एक नई दिशा, नई राह दिखाई है। इसी सिद्धांत के आधार पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के सिद्धांत पर समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। भारत के कण–कण में, हम सबके जीवन में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और अयोध्या का एक अलग ही स्थान है। भगवान श्रीराम और अयोध्या हम सबके हृदय में रचे–बसे हैं। इसलिए अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर विश्व भर के करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और विश्वास का एक अद्भुत संगम होगा। भगवान राम के भव्य मंदिर के लिए केंद्र सरकार द्वारा अधिगृहीत 67 एकड़ की भूमि को ट्रस्ट में स्थानांतरण एक सराहनीय कदम है। इस ट्रस्ट में दलित समाज को प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक समरसता पर बल दिया है। मैं एक बार पुनः प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ।

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

Back to Top