Press Release

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति

Accessibility

Date: 23/02/2021



गुजरात की सभी छः महानगर पालिका अहमदाबादसूरतवडोदराजामनगरभावनगर और राजकोट में हुए स्थानीय निकाय के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को अपार बहुमत मिला है। मैं इस अभूतपूर्व विजय के लिए मैं सभी छः महानगर पालिका के मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूँ।

*******************

यह जीत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी में गाँवगरीबकिसानमजदूरव्यापारीयुवा एवं महिलाओं – सभी वर्ग के लोगों के पूर्ण विश्वास एवं श्रद्धा का प्रतीक है। यह ऐतिहासिक विजय दर्शाती है कि देश को माननीय प्रधानमंत्री जी में एवं उनकी नीतियों में अटूट विश्वास है।

*******************

गुजरात की इन महानगर पालिकाओं के चुनाव में लगभग 85% सीटों पर जीत के साथ भाजपा ने कुल 576 सीटों में से 489 सीटें जीती हैं। मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओंमाननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जीमुख्यमंत्री श्री विजय रुपाणीप्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सीआरपाटिल एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूँ।

*******************

मैं गुजरात की जनता को भरोसा दिलाता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जो विश्वास उन्होंने व्यक्त किया हैउस विश्वास पर पार्टी खरा उतरेगी और उनकी आशाओं  आकांक्षाओं को पूरा करेगी। इन सभी महानगर पालिकाओं की स्थानीय भाजपा सरकार नगर निगमों के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

*******************

चाहे बिहार विधान सभा चुनाव हों या 11 राज्यों में संपन्न हुए उपचुनाव या फिर असम, अरुणाचल प्रदेश, जम्मूकश्मीरगोवाराजस्थानलद्दाखहैदराबाद और गुजरात में संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनाव –  देश के किसानों ने अपने जनादेश से कृषि सुधारों पर मोदी सरकार की नीतियों को भी अपना समर्थन दिया है।

*******************

गुजरात के सभी छः महानगर पालिका के चुनावों में कांग्रेस की भारी दुर्गति हुई है। इससे यह स्पष्ट है कि देश की जनता ने कांग्रेस सहित विपक्ष की नकारात्मक और समाज को बांटने वाली राजनीतिको सिरे से खारिज कर दिया है। लगभग सभी नगरपालिकाओं में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो गया है।

*******************

सूरत में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल पाया जबकि सूरत सहित सभी छः महानगर पालिकाओं केचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सीटों में पिछली बार की तुलना में वृद्धि हुई है।

*******************

कोरोना संकटकोविड से उपजे वैश्विक आर्थिक संकट और कृषि सुधारों पर विपक्ष के दुष्प्रचार के बावजूद देश भर की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को अपना आशीर्वाद दिया है और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का समर्थन किया है। लॉकडाउन के बाद से हुए सभी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत इस बात को रेखांकित करती है।

*******************

इन चुनावों ने सिद्ध कर दिया है कि देश के गाँवगरीबकिसानदलितपीड़ितशोषितवंचित, युवा एवं महिलाओं का स्पष्ट मानना है कि स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कोई पार्टी यदि विकास कर सकती है तो वह केवल और केवल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ही कर सकती है।

*******************

इन चुनावों से एक और संदेश उभर कर आता है कि देश के हर हिस्से में भारतीय जनता पार्टी को बड़े स्तर पर समर्थन मिल रहा है जबकि कांग्रेस लगातार सिमटती जा रही है।

*******************

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज मंगलवार को गुजरात में संपन्न हुए 6 महानगर पालिका के चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी को मिली आशातीत सफलता के लिए गुजरात की जनता के प्रति आभार प्रकट करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्री नड्डा ने कहा कि गुजरात की सभी छः महानगर पालिका अहमदाबादसूरतवडोदराजामनगरभावनगर और राजकोट में हुए स्थानीय निकाय के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को अपार बहुमत मिला है। मैं इस अभूतपूर्व विजय के गुजरात की जनता खासकर किसानों और महिलाओं के प्रति हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ। यह जीत गाँवगरीबकिसानमजदूरव्यापारीयुवामहिलाओंदलितपीड़ित एवं शोषित – सभी वर्ग के लोगों के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी में पूर्ण विश्वास एवं श्रद्धा का प्रतीक है। मैं गुजरात भाजपा के सभी कार्यकर्ताओंमाननीय गृह मंत्री श्री अमित शाहमुख्यमंत्री श्री विजय रुपाणीउपमुख्यमंत्री श्री नितिन पटेलप्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सी. आरपाटिल एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूँ।

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सबका साथसबका विकाससबका विकास’ के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी के देशभर के कार्यकर्ताओं ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 27 सितंबर 2020 से लेकर अब तक बिहार में विधानसभा चुनाव एवं 11 प्रदेशों में उपचुनाव सहित लगभग सभी  स्थानीय निकाय के चुनाव में पार्टी के लिए अभूतपूर्व जीत दर्ज कराई है। उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए निकाय चुनाव और पंचायत चुनावों में भाजपा को मिली शानदार सफलता में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का अभिनंदन करते हुए इसे देश की जनता का माननीय प्रधानमंत्री जी एवं उनकी नीतियों में विश्वास बताया।

श्री नड्डा ने कहा कि इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक विजय यह दर्शाती है कि देश को माननीय प्रधानमंत्री जी में एवं उनकी नीतियों में अटूट विश्वास है। साथ हीदेश के किसानों ने अपने जनादेश से कृषि सुधारों पर मोदी सरकार की नीतियों को भी अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि गुजरात के सभी छः महानगर पालिका के चुनावों में कांग्रेस की भारी दुर्गति हुई है। इससे यह स्पष्ट है कि देश की जनता ने कांग्रेस सहित विपक्ष की नकारात्मक और समाज को बांटने वाली राजनीति को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों से एक और संदेश उभर कर आता है कि देश के हर हिस्से में भारतीय जनता पार्टी को बड़े स्तर पर समर्थन मिल रहा है जबकि कांग्रेस लगातार सिमटती जा रही है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संकटकोविड से उपजे वैश्विक आर्थिक संकट और कृषि सुधारों पर विपक्ष के दुष्प्रचार के बावजूद देश भर की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को अपना आशीर्वाद दिया है और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का समर्थन किया है। लॉकडाउन के बाद से हुए सभी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत इस बात को रेखांकित करती है।

श्री नड्डा ने कहा कि एक ओर बिहार विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी पहली बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई और एनडीए की पूर्ण बहुमत की पुनः सरकार बनी तो वहीं दूसरी ओर गुजरातमध्य प्रदेशउत्तर प्रदेशतेलंगानाकर्नाटकमणिपुर में हुए विधान सभा उपचुनावों में भी भाजपा को शानदार सफलता मिली। अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनाव हों, जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के खात्में के पश्चात् हुए डीडीसी चुनाव हों, गोवा जिला पंचायत चुनाव हों, बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल का चुनाव हो, राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय निकाय के चुनाव हों, लद्दाख ऑटोनोमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल के चुनाव हों, ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के चुनाव हों या फिर गुजरात में 6 महानगर पालिका के चुनाव, देश के कोनेकोने से जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपनी गहरी आस्था जताते हुए पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है।

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैं सभी छः महानगर पालिका अहमदाबादसूरतवडोदरा, जामनगरभावनगर और राजकोट के मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूँ। मैं गुजरात की जनता को भरोसा दिलाता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जो विश्वास उन्होंने व्यक्त किया हैउस विश्वास पर पार्टी खरा उतरेगी और उनकी आशाओं  आकांक्षाओं को पूरा करेगी। इन सभी महानगर पालिकाओं की स्थानीय भाजपा सरकार नगर निगमों के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि अब तक के प्राप्त परिणामों में भाजपा ने कुल 576 सीटों में से 489 सीटें जीती हैं। लगभग 85% सीटें भाजपा के खाते में गई हैइससे यह सिद्ध हो गयाहै कि देश के गाँवगरीबकिसानदलितपीड़ितशोषितवंचितयुवा एवं महिलाओं का स्पष्ट मानना है कि स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कोई पार्टी यदि विकास कर सकती है तो वह केवल और केवल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कर सकती है।

ज्ञात हो कि गांधीनगर और जूनागढ़ को छोड़कर इन छह महानगर पालिकाओं अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट का कार्यकाल पिछले साल दिसंबर में ही पूरा हो गया था लेकिन कोरोना की वजह से चुनाव नहीं हो पाए थे। इन सभी 6 महानगर पालिका (मनपा) की कुल 576 सीटों पर 21 फरवरी को वोट डाले गए थे। अब तक के परिणामों में सभी छः महानगर पालिकाओं में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है। अगले रविवार यानी 28 फरवरी को 31 जिला, 231 तालुका पंचायत और 81 नगर पालिकाओं में चुनाव होंगे। सूरत में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल पाया जबकि सूरत सहित सभी छः महानगर पालिकाओं के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सीटों में पिछली बार की तुलना में वृद्धि हुई है।

Back to Top