Press Release

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा जारी प्रेस वक्तव्य

Accessibility

Date: 15/10/2014



भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा जारी प्रेस वक्तव्य
आज महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा के चुनाव सम्पन्न हुए। दोनों प्रदेशों में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संम्पन्न हुआ। महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता ने इस चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। भारतीय जनता पार्टी दोनों ही प्रदेशों के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करती है।
दोनों ही राज्यों के चुनावों में मतदाताओं का जो रूझान देखने को मिला उससे स्पष्ट है कि भाजपा दोनों ही राज्यों में पूर्ण बहुमत को प्राप्त करेगी। दोनों ही राज्यों की जनता कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती थी और वह सुशासन और विकास की प्रतीक भारतीय जनता पार्टी, जिसने केन्द्र सरकार में गत 4 माह में कई उपलब्धियां अर्जित की है के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करने का मत बना चुकी थी। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सुशासन और विकास को मुख्य चुनावी मुद्दा माना था।
दोनों प्रदेशों की जनता ने श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व को एक बार फिर स्वीकार किया है व उनकी लोकप्रियता को मत में परिवर्तित किया है।
भाजपा का चुनाव अभियान संगठित तरीके से संपन्न हुआ। महाराष्ट्र में 715 सभाएं हुई, जिनमें 89 डिजीटल रथों का उपयोग हुआ। हरियाणा में 270 सभाएं हुई, जिनमें 90 डिजीटल रथों का उपयोग हुआ। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने चुनाव अभियान को व्यवस्थित तरीके से सफल बनाया।
 
(इंजी. अरूण कुमार जैन)
कार्यालय सचिव
Back to Top