Speeches

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हैदराबाद, तेलंगाना में बुद्धिजीवी वर्ग सम्मेलन में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

Accessibility

Date: 27/11/2020



बिहार से लेकर मणिपुर तकलद्दाख से लेकर गुजरात तक और तेलंगाना से लेकर उत्तर प्रदेश तक देश की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया है। आखिर क्यों जनता भाजपा को बारबार आशीर्वाद देती हैयह इसलिएक्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ‘सबका साथसबका विकाससबका विश्वास‘ को अपना मंत्र बनाया है और हम जो कहते हैंकर के दिखाते हैं।

*****************

लोग अक्सर चुनावों में किये गए वादे को भूल जाते हैंकेसीआर सरकार इसका प्रमाण है लेकिन प्रधानमंत्री जी ने  केवल बिहार को वादे के मुताबिक़ 1.25 लाख करोड़ रुपये की सहायता दी बल्कि अन्य योजनाओं में बिहार को 40,000 करोड़ रुपये अलग से दिए।

*****************

मेरे यहाँ आने से पहले कहा गया कि गली के चुनाव के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष  रहा है। हैदराबाद को गली कहना यहाँ की जनता का घोर अपमान है। इस बयान से ऐसे लोगों की मानसिकता समझी जा सकती है।

*****************

हैदराबाद में लोक सभा की पांच सीटें आती हैंविधान सभा की 24 सीटें आती हैंयहाँ 74 लाख से अधिक मतदाता हैएक करोड़ से अधिक की आबादी है लेकिन यह कुछ लोगों को गली दिखती है। आपको हैदराबाद गली दिखती है तो दिखे लेकिन हम आपके भ्रष्टाचार को उजागर करने हर जगह जायेंगे।

*****************

यहाँ के सत्ताधीशों को बस Me, My family और My friends ही दिखाई देता है। खुदअपना बेटीबेटादामादछोटा दामाद – बड़ा दामाद और फ्रेंड तो और भी जोरदार है। सत्ता के लिए जनता पर जुल्म करने वाली रजाकारों की पार्टी के साथ वे गलबहियां कर रहे हैं।

*****************

हमें हैदराबाद की तस्वीर बदलनी है। यहाँ के विकास के लिए जो पैसा केंद्र से भेजा जाता हैवह जनता की भलाई में लगने के बजाय  भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। कालेश्वरम प्रोजेक्ट 32 हजार करोड़ रुपये का था जो आज एक लाख करोड़ रुपये तक पहुँच गया है फिर भी बना नहीं। अरे कितनी भूख है कि मिटती ही नहीं!

*****************

ग्रेटर हैदराबाद को किस तरह से सुंदर बनाया जायउसका भी खाका हमने खींचा है लेकिन यह  सुंदर तभी बन सकता है जब ईमानदारी से काम करने वाली पार्टी हो तथा ईमानदारी से काम करने वाले नेता हों और इसकी गारंटी केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी ही दे सकती है।

*****************

यदि हमें यहाँ भ्रष्टाचार ख़त्म करना हैहर ओर एक समान विकास करना है तो हमें एक बार  भारतीय जनता पार्टी को मौक़ा देना होगा। मुझे विश्वास है कि यहाँ की जनता हमें सेवा का अवसर देगी क्योंकि हम जो भी वादे करते हैंपूरा कर के दिखाते हैं।

*****************

आयुष्मान भारत के तहत देश के लगभग 50 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये सालाना का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दिया गया लेकिन तेलंगाना में   केसीआर सरकार के कारण 26 लाख परिवार  आयुष्मान भारत के लाभ से वंचित हैं। यहाँ की जनता ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी।

*****************

लीडर उदाहरण से बनता है। एक ओर प्रधान सेवक श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं जो देश के लिए हमेशा आगे बढ़ कर चुनौतियों का  सामना करते हैं चाहे लद्दाख के बॉर्डर पर जाना हो या फिर कोविड संक्रमण से देशवासियों को बचाना हो जबकि दूसरी ओर तेलंगाना के मुख्यमंत्री जो घर से ही नहीं निकले।

*****************

सुनने में आया है कि यहाँ के मुख्यमंत्री को तो सचिवालय गए हुए पांच साल हो गए और सचिवालय को तोड़ भी दिया गया। जो वास्तु से डर जाएवह जनता का भला क्या करेगा?

*****************

जम्मूकश्मीर में एक नेता हैं फारुक अब्दुल्ला जो धारा 370 की बहाली के लिए चीन की मदद लेने का  एलान कर रहे हैं तो एक हैं महबूबा मुफ़्ती जो तिरंगा  उठाने की बात कर रही हैं। एक है कांग्रेस जो गुपकार गठबंधन के साथ है।

*****************

राहुल गाँधी ने आज काले कानून की बात की। मैं उनको याद दिलाना चाहता हूँ कि देश के इतिहास में काला दिन वो था जब 26/11 को मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। दुःख की बात यह है कि कल 26/11 की बरसी थी लेकिन उस राहुल गाँधी को उस आतंकी हमले में शहीद लोगों की याद तक नहीं आई।

*****************

काला दिन तो वो था जब कांग्रेस की इंदिरा गाँधी सरकार ने देश पर आपातकाल थोपा थालाखों लोगों को जेल में बंद कर दिया था और मीडिया पर सेंशरशिप लगा दी थी।

*****************

इन सबका एक ही लक्ष्य है – भ्रष्टाचार करनाजनता से वायदे कर उसे भुला देना और परिवार को आगे बढ़ाना। यह केवल और केवल भाजपा है जहाँ आंतरिक लोकतंत्र हैजहाँ एक अत्यंत गरीब परिवार से  आया हुआ बेटा देश का प्रधानमंत्री बन सकता है तो साधारण परिवार से आया हुआ बेटा गृह मंत्री।

*****************

माननीय प्रधानमंत्री जी ने  केवल स्वास्थ्य के मुद्दे को एड्रेस किया बल्कि आर्थिक मुद्दे को भी  गंभीरता से लेते हुए गरीब कल्याण पैकेजआत्मनिर्भर भारत अभियान और गरीब कल्याण रोजगार योजना जैसे इनिशिएटिव की शुरुआत की।

*****************

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 20 लाख करोड़ रुपये की निधि की व्यवस्था की गई जिसमें से कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए एक लाख करोड़  रुपये और एमएसएमई के लिए तीन लाख करोड़  रुपये आवंटित किये गए। प्रधानमंत्री जी ने वोकल फॉर लोकल का अभियान शुरू किया है

*****************

मोदी सरकार ने तेलंगाना में 1,028 करोड़ रुपये की लागत से एम्स की शुरुआत की हैयहाँ सैनिक स्कूल भी खोला गया है। साथ हीहैदराबाद के विकास के लिए भी कई योजनाओं की शुरुआत की गई है चाहे वह मेट्रो का विस्तार हो या अन्य योजनायें।

*****************

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज शुक्रवार को हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित एक विशाल बुद्धिजीवी वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया और टीआरएस सरकार की नाकामी एवं ओवैसी की विभाजनकारी राजनीति पर कड़ा प्रहार करते हुए उनसे हैदराबाद स्थानीय निकाय चुनावों में विकास के प्रति माहौल बनाने का आह्वान किया। इससे पहले उन्होंने हैदराबाद में आज एक भव्य रोड शो भी किया। रोड शो में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्थानीय जनता का अपार समर्थन, प्यार और आशीर्वाद मिला। कार्यक्रम में 15 से अधिक वर्गों से सम्मानित बुद्धिजीवी उपस्थित थे।  मंच पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ पद्मश्री श्री अब्दुल वहीद जी, पद्मश्री श्री हनुमान चौधरी जी, जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी श्री राजेन्द्र कुमार जी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री संजय बांदी जी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं हैदराबाद स्थानीय निकाय चुनाव के प्रभारी श्री भूपेंद्र यादव जी भी उपस्थित थे।

श्री नड्डा ने बिहार विधान सभा चुनाव में भाजपा की सफलता की गाथा का वर्णन करते हुए कहा कि बिहार में हमने 110 विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़ते हुए 74 सीटों पर विजय प्राप्त की। हमारी जीत का स्ट्राइक रेट 67% रहा।       बिहार की जनता ने विपक्ष के गुंडाराज और अराजकता की राजनीति को नकारते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की विकासवाद की राजनीति में अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त की। बिहार की जनता ने न केवल श्रीराम जन्मभूमि, धारा 370 के उन्मूलन और अन्य विषयों पर मोदी सरकार द्वारा उठाये गए क़दमों बल्कि कोविड मैनेजमेंट में मोदी सरकार की सराहनीय भूमिका पर भी मुहर लगाई। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बिहार को विकास के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये देने के विशेष पैकेज का एलान किया था। लोग अक्सर चुनावों में किये गए वादे को भूल जाते हैंकेसीआर सरकार इसका प्रमाण है लेकिन प्रधानमंत्री जी ने  केवल बिहार को वादे के मुताबिक़ 1.25 लाख करोड़ रुपये की सहायता दी बल्कि अन्य योजनाओं में बिहार को 40,000 करोड़ रुपये अलग से दिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की राजनीतिक संस्कृति में परिवर्तन लाते हुए राजनीति को पुनः परिभाषित किया कि जनता के बीच जाना है तो राजनीतिक दलों को अपना रिपोर्ट कार्ड जनता को बताना ही होगा। उन्होंने कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव के साथ-साथ देश के कई राज्यों में उप-चुनाव भी थे। गुजरात में भाजपा को आठ की आठ सीटों पर तो मध्य प्रदेश में 28 में 19 सीटों पर, उत्तर प्रदेश में 6 सीटों पर, कर्नाटक की दो की दो सीटों पर और मणिपुर में चार सीटों पर भाजपा को विजय मिली। तेलंगाना में एक सीट पर उप-चुनाव था, उसमें भी आप ने भारतीय जनता पार्टी को विजयश्री दिलाई है। मणिपुर से लेकर गुजरात तक और कर्नाटकतेलंगाना से लेकर लद्दाख तक देश की जनता ने भाजपा में विश्वास व्यक्त किया। आखिर क्यों भारत की जनता भारतीय जनता पार्टी को बारबार आशीर्वाद देती हैयह इसलिए क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ‘सबका साथसबका विकास और सबका विश्वास‘ को अपना मंत्र बनाया है और भाजपा ने उनके नेतृत्व में ‘सेवा ही संगठन‘ को अपना मूल बनाया है।

श्री नड्डा  ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कोविड के खिलाफ देश को साथ लेकर लड़ाई लड़ी है। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में भी कोविड मैनेजमेंट एक बहुत बड़ा मुद्दा रहा। दुनिया के बड़ेबड़े देश अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के बावजूद अपने आपको जहां असहाय पा रहे थेवहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने समय पर साहसिक निर्णय लेते हुए  केवल देश को सुरक्षित किया बल्कि इससे लड़ने के लिए भी देश को एकजुट किया। आज हमारी टेस्टिंग फैसिलिटी 15 लाख प्रतिदिन पहुँच गई है।  पर्याप्त संख्या में आज डेडिकेटेड कोविड बेड्स हैं, आज वेंटीलेटर उत्पादन में भी हम आत्मनिर्भर हो रहे हैं और पीपीई किट्स का तो हम आज निर्यात कर रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी ने  केवल स्वास्थ्य के मुद्दे को एड्रेस किया बल्कि आर्थिक मुद्दे को भी गंभीरता से लेते हुए गरीब कल्याण पैकेजआत्मनिर्भर भारत अभियान और गरीब कल्याण रोजगार योजना जैसे इनिशिएटिव की शुरुआत की। गरीब कल्याण पैकेज के तहत लगभग 8 करोड़ परिवारों को तीन गैस सिलिंडर मुफ्त उपलब्ध कराये गए तो 20 करोड़ महिला जन-धन खाता धारकों के एकाउंट में 500-500 रुपये की तीन किस्तें डाली गईं। दिव्यांगों, विधवाओं और बुजुर्गों को लॉकडाउन के दौरान 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई तो किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की दो किस्तें दी गईं। यहाँ तक कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कोविड मैनेजमेंट के प्रयासों को सराहा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 20 लाख करोड़ रुपये की निधि की व्यवस्था की गई जिसमें से कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए एक लाख करोड़ रुपये और एमएसएमई के लिए तीन लाख करोड़ रुपये आवंटित किये गए। प्रधानमंत्री जी ने वोकल फॉर लोकल का अभियान शुरू किया है

श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का अधिकार देते हुए ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया।तेलंगाना में भी इस योजना के तहत 29 लाख इज्जत घरों का निर्माण हुआ। 8 लाख से अधिक महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए गए। आयुष्मान भारत के तहत देश के लगभग 50 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये सालाना का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दिया गया लेकिन तेलंगाना में केसीआर सरकार के कारण 26 लाख परिवार आयुष्मान भारत के लाभ से वंचित हैं।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तेलंगाना में 1,028 करोड़ रुपये की लागत से एम्स की शुरुआत कीहैयहाँ सैनिक स्कूल भी खोला गया है।साथ हीहैदराबाद के विकास के लिए भी कई योजनाओं की शुरुआत की गई है चाहे वह मेट्रो का विस्तार हो या अन्य योजनायें।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मेरे हैदराबाद आने से पहले कहा गया कि गली के चुनाव के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष  रहा है। हैदराबाद को गली कहना यहाँ की जनता का घोर अपमान है। इस बयान से आप ऐसे लोगों की मानसिकता समझ सकते हैंहैदराबाद में लोक सभा की पांच सीटें आती हैंविधान सभा की 24 सीटें आती हैंयहाँ 74 लाख से अधिक मतदाता हैएक करोड़ से अधिक की आबादी है लेकिन यह कुछ लोगों को गली दिखती है। आपको हैदराबाद गली दिखती है तो दिखे लेकिन हम आपके भ्रष्टाचार को उजागर करने हर जगह जायेंगे। यहाँ के सत्ताधीशों को बस Me, My family और My friends ही दिखाई देता है। खुदअपना बेटीबेटादामादछोटा दामाद – बड़ा दामाद और फ्रेंड तो और भी जोरदार है। हैदराबाद की जनता रजाकारों के जुल्म को याद करें जब देश की आजादी से लेकर 17 सितंबर 1948 तक उन्होंने क्याक्या किया थाऔर आज सत्ता के लिए ऐसे लोगों के साथ राज्य की सत्ता में बैठे हुए लोग गलबहियां कर रहे हैं!

श्री नड्डा ने कहा लीडर उदाहरण से बनता है। एक ओर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं जो स्वयं को प्रधान सेवक कहते हैंजो देश के लिए हमेशा आगे बढ़ कर चुनौतियों का सामना करते हैं चाहे लद्दाख के बॉर्डर पर जाना हो या फिर कोविड संक्रमण से देशवासियों को बचाना हो। यहाँ तो सुनने में आया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री तो घर से ही नहीं निकले। उन्हें तो सचिवालय गए हुए पांच साल हो गए और सचिवालय को तोड़ भी दिया। जो वास्तु से डर जाएवह जनता का भला क्या करेगाजनता ने लोगों की सेवा के लिए वोट किया था लेकिन यहाँ केवल भ्रष्टाचार चल रहा है। कालेश्वरम प्रोजेक्ट 32 हजार करोड़ रुपये का था जो आज एक लाख करोड़ रुपये तक पहुँच गया है फिर भी बना नहीं। अरे कितनी भूख है कि मिटती ही नहीं!

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जम्मूकश्मीर में एक नेता हैं फारुक अब्दुल्ला  जो धारा 370 की बहाली  के लिए चीन की मदद  लेने का एलान कर रहे हैं तो एक हैं  महबूबा मुफ़्ती जो तिरंगा  उठाने की बात कर रही हैं। एक है कांग्रेस जो गुपकार गठबंधन के साथ है।उसे पता ही नहीं कि प्रधानमंत्री जी का विरोध करते-करते वह कब देश के विरोध में खड़ी हो जाती है। राहुल गाँधी ने आज काले कानून की बात की।मैं उनको याद दिलाना चाहता हूँ  कि देश के इतिहास में काला दिन वो था जब 26/11 को मुंबई में आतंकी हमला हुआ था।दुःख की बात यह है कि कल 26/11 की बरसी थी लेकिन उस राहुल गाँधी को उस आतंकी हमले में शहीद लोगोंजवानों और मासूमों की याद तक नहीं आई।काला दिन तो वो था जब कांग्रेस की इंदिरा गाँधी सरकार ने देश पर आपातकाल थोपा था ,लाखों लोगों को जेल में बंद कर दिया था और मीडिया पर सेंशरशिप लगा दी थी। इन सबका एक  ही लक्ष्य है – भ्रष्टाचार करनाजनता से वायदे कर उसे भुला देना और परिवार को आगे बढ़ाना।यह केवल और केवल भाजपा है जहाँ आंतरिक  लोकतंत्र  है, जहाँ एक अत्यंत गरीब परिवार से आया हुआ बेटा देश का प्रधानमंत्री बन सकता है तो साधारण परिवार से आया हुआ बेटा गृह मंत्री।

श्री नड्डा ने कहा कि हमें हैदराबाद की तस्वीर बदलनी है।यहाँ के विकास के लिए जो पैसा  केंद्र से भेजा जाता हैवह जनता की भलाई में लगने के बजाय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। हमने महिला सशक्तिकरण के लिए कई वायदे किये हैं। हाई क्वालिटी वाई-फाई का भी वादा किया है।ग्रेटर हैदराबाद को किस तरह से सुंदर बनाया जायउसका भी खाका हमने खींचा है लेकिन यह सुंदर तभी बन सकता है जब ईमानदारी से काम करने वाली पार्टी हो तथा ईमानदारी से काम करने वाले नेता हों और इसकी गारंटी केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी ही दे सकती है।यदि हमें यहाँ भ्रष्टाचार ख़त्म करना हैहर ओर एक समान विकास करना है तो हमें एक बार भारतीय जनता पार्टी को मौक़ा देना होगा।मुझे विश्वास है कि यहाँ की जनता हमें सेवा का अवसर देगी क्योंकि हम जो भी वादे करते हैंपूरा कर के दिखाते हैं।

 

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

Back to Top