Press Release

Press Release : BJP National Media Head Shri Anil Baluni regarding Hon’ble BJP National President Shri J.P. Nadda ji’s Uttarakhand pravas

Accessibility

Date: 14/11/2021



भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी कल 15 नवंबरसोमवार से दो दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड में रहेंगे जहां वे शहीद सम्मान यात्रा में प्रतिभाग लेंगे और कई संगठनात्मक बैठकें भी करेंगे।

 

 

******

 

 

श्री नड्डा सोमवार, 15 नवंबर को चमोली के सवाड़ (देवालमें भाजपा द्वारा जारी “शहीद सम्मान यात्रा” में भाग लेंगे और इस यात्रा के अंतर्गत आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।

 

 

******

 

 

मंगलवार, 16 नवंबर को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष रामलीला मैदानरुद्रपुर में बंगाली समाज के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे रुद्रपुर में कई संगठनात्मक बैठकें भी करेंगे।

 

 

******

 

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी कल 15 नवंबरसोमवार से दो दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड में रहेंगे जहां वे शहीद सम्मान यात्रा में प्रतिभाग लेंगे और कई संगठनात्मक बैठकें करेंगे।

 

 

 

 

श्री नड्डा कल प्रातः 09:50 बजे देहरादून पहुंचेंगे जहाँ पार्टी कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। वे दोपहर 12 बजे चमोली के सवाड़ (देवालमें भाजपा की जारी “शहीद सम्मान यात्रा” में भाग लेंगे और इस यात्रा के अंतर्गत आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात् वे अल्मोड़ा पंहुचेंगेजहाँ वे बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपद की विधानसभाओं के कोर ग्रुप की बैठक को संबोधित करेंगे। शाम 05:20 मिनट पर वे रुद्रपुर में उधमसिंह नगर जनपद के शक्तिकेंद्र संयोजकशक्तिकेंद्र प्रभारीमंडल अध्यक्षविधानसभा विस्तारक और विधान सभा प्रभारी की बैठक को संबोधित करेंगे।

 

 

 

 

अगले दिन, 16 नवंबर (मंगलवारको माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रातः 10:05 बजे रुद्रपुर में ही प्रसिद्ध लोकतांत्रिक सेनानी और आपातकाल के समय कांग्रेस की दमनकारी इंदिरा गाँधी शासन में मीसा के तहत 18 महीने जेल में बंद रहने वाले श्री सुभाष छाबड़ा जी के आवास पर उनसे भेंट करेंगे। इसके पश्चात् वे पूर्वाह्न 10:30 बजे रुद्रपुर में कलेक्ट्रेट के पास शहीद ऊधम सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे पूर्वाह्न 10:55 पर मुख्य बाजाररुद्रपुर में देशरत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। श्री नड्डा पूर्वाह्न 11:20 बजे रामलीला मैदानरुद्रपुर में बंगाली समाज के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपराह्न 12:45 बजे वे रुद्रपुर में ही प्रदेश पदाधिकारीजिला प्रभारीजिलाध्यक्षजिला महामंत्रीमोर्चा प्रदेश अध्यक्षमोर्चा प्रदेश महामंत्रीविधान सभा प्रभारीविधान सभा सह प्रभारी एवं विस्तारक के बैठक को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात् वे अपराह्न 03:15 बजे वे प्रदेश प्रभारीसह प्रभारीचुनाव प्रभारीप्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्रियों की टोली बैठक करेंगे।

 

 

 

Back to Top