Speeches

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने ‘आत्मनिर्भर बिहार’ का शुभारंभ किया

Accessibility

Date: 12/09/2020



प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में भाजपाजद (यूऔर एलजीपी का एनडीए  गठबंधन एकजुट होकर बिहार विधान सभा चुनाव लड़ेगी और शानदार जीत दर्ज करेगी।

**************

बिहार की जनता ने राज्य में पुनः एनडीए सरकार बनाने का मन काफी पहले ही बना लिया है। अब यह हमारी जिम्मेवारी है कि हम बिहार को आत्मनिर्भर बनाएं और राज्य को सर्वोत्तम प्रदेश के रूप में प्रतिष्ठित करें। बिहार की जनता राज्य में विपक्ष की साजिश से भलीभांति परिचित है।

**************

मैं बदलते बिहार का चश्मदीद गवाह हूँ। मेरी राजनीतिक चेतना की कर्मभूमि और प्रेरणा बिहार की धरती ही है। हमारे पास नेता भी हैनीति भी है और कार्यक्रम भी। जब बिहार के लोग बाहर जाकर देश की तस्वीर बदल सकते हैं तो फिर बिहार की तस्वीर कैसे नहीं बदल सकती?

**************

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया गया हैइस संकल्प की अगुवाई बिहार आत्मनिर्भरता की ओर    अग्रसर होते हुए करेगा।

**************

आत्मनिर्भर बिहार अभियान का उद्देश्य प्रदेश वासियों की आकांक्षाओं और सुझावों को एकत्रित कर बिहार को आत्मनिर्भरता के मार्ग पर प्रशस्त  करना है।

**************

बिहार की जनता ‘आत्मनिर्भर बिहार‘ के संदर्भ में अपने सुझाव 6357171717 पर मिस्ड कॉल करकेइसी नंबर पर व्हॉट्सएप करके, ‘आत्मनिर्भर बिहार‘ डिजिटल रथ की सुझाव पेटियों के माध्यम सेसोशल मीडिया के जरिये या वेबसाईट www.atmanirbharbihar2020.com के जरिये भी साझा कर सकते हैं।

**************

सभी माध्यमों से प्राप्त हुए सुझावों को संग्रहित कर ‘आत्मनिर्भर बिहार संकल्पपत्र’ बनाया जाएगाजिसको भाजपा रोड मैप की तरह उपयोग करके एवं जनता के समर्थन और योगदान से अगले पाँच सालों में बिहार को     आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएगी।

**************

यह अभियान बिहार को  सिर्फ आर्थिक बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक रुप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। ‘आत्मनिर्भर बिहार‘ एक राज्यव्यापी अभियान होगा जिसके द्वारा पार्टी 2 करोड़ से अधिक घरों तक विभिन्न माध्यमों से पहुंचेगी।

**************

मैं बदलते बिहार का चश्मदीद गवाह हूँ और यह परिवर्तन बिहार में एनडीए की सरकार के कारण आया है लेकिन देश की राजनीतिक कार्य संस्कृति में परिवर्तन 2014 में श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के साथ शुरू हुआ। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को ‘आत्मनिर्भर बिहार’ का दूत बनना है।

**************

बिहार को आत्मनिर्भर बनाने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। बिहार के फलचाहे वो लीची होजर्दालू आम होआंवला होमखाना हो या फिर मधुबनी पेंटिंग्स होऐसे अनेक उत्पाद बिहार के जिलेजिले में हैं जिनसे ‘वोकल फॉर लोकल’ की तर्ज़ पर बिहार को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

**************

मुझे इस बात की ख़ुशी है कि बिहार प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री जी के मंत्र को आत्मसात करते हुए ‘आत्मनिर्भर बिहार’ अभियान की शुरुआत की है जो राज्य की तस्वीर और तकदीरदोनों बदलेगा।

**************

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एमएसएमई सेक्टर के लिए तीन लाख करोड़ रुपये और कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए एक लाख करोड़ रुपये की सहायता राशि की आम लोगों तक पहुँच सुनिश्चित करने में पार्टी कार्यकर्ताओं को विशेष भूमिका निभानी चाहिए।

**************

जब पूरी दुनिया समझ नहीं पा रही थी कि कोविड के खिलाफ किस तरह आगे बढ़ेंतब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मानव कल्याण के साथसाथ अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करने का मंत्र दिया।

**************

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज शनिवार को बिहार प्रदेश भाजपा   कार्यालय से ‘आत्मनिर्भर बिहार’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, बिहार के उप-मुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार के प्रभारी श्री भूपेन्द्र यादव, केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री रविशंकर प्रसाद, केन्द्रीय मंत्री श्री नित्यानंद राय सहित प्रदेश स्तर के सभी बड़े नेता, जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। अपने उद्बोधन के पश्चात् उन्होंने ‘आत्मनिर्भर बिहार’ डिजिटल रथ को भाजपा का झंडा दिखा कर रवाना किया।

श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया गया हैइस संकल्प की अगुवाई बिहार आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होते हुए करेगा। बिहार को आत्मनिर्भर बनाने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। बिहार के फल, चाहे वो लीची हो, जर्दालू आम हो, आंवला हो, मखाना हो या फिर मधुबनी पेंटिंग्स हो, ऐसे अनेक उत्पाद बिहार के जिले-जिले में हैं जिनसे वोकल फॉर लोकल की तर्ज़ पर बिहार को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए भाजपा   “आत्मनिर्भर बिहार अभियान’ की शुरुआत करने जा रही है। यह अभियान बिहार को  सिर्फ आर्थिक बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक रुप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। ‘आत्मनिर्भर बिहार‘ एक राज्यव्यापी अभियान होगा जिसके द्वारा पार्टी 2 करोड़ से अधिक घरों तक विभिन्न माध्यमों से पहुंचेगी। आत्मनिर्भर बिहार अभियान का उद्देश्य प्रदेश वासियों की आकांक्षाओं और सुझावों को एकत्रित कर बिहार को आत्मनिर्भरता के मार्ग पर प्रशस्त करना है। कोरोना महामारी के कारण इस अभियान में डिजिटल माध्यमों का अधिक उपयोग किया जाएगा। बिहार की जनता ‘आत्मनिर्भर बिहार’ के संदर्भ में अपने सुझाव विभिन्न माध्यमों से पार्टी तक पहुँचा सकते हैं।

  • मिस कॉल नंबर – इच्छुक व्यक्ति 6357 171717 पर मिस कॉल करके अपने सुझाव रिकॉर्ड कर सकते हैं।
  • आत्मनिर्भर बिहार वेबसाइट – इच्छुक व्यक्ति www.atmanirbharbihar2020.com पर जाकर सुझाव साझा कर सकते हैं।
  • व्हॉट्सएप संदेश – इच्छुक व्यक्ति 6357 171717 पर व्हॉट्सएप संदेश भेजकर सुझाव साझा कर सकते हैं।
  • डिजिटल रथ – 120 से अधिक डिजिटल रथ प्रदेश भर में यात्रा करेंगे जिनमें सुझाव पेटियाँ रखी जाएँगी जिसमें इच्छुक व्यक्ति अपने सुझाव साझा कर सकेंगे।
  • सोशल मीडिया – इच्छुक व्यक्ति आत्मनिर्भर बिहार के सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी अपने सुझाव साझा कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त अभियान के अंतर्गत विभिन्न वर्गों के साथ पार्टी के प्रमुख नेता डिजिटल संवाद, टाउनहॉल, रथ सभा और  जन सभा कार्यक्रम से भी संवाद स्थापित करेंगे ताकि आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण के लिए प्रत्येक वर्ग की आकांक्षाओं को एकत्रित किया जा सके। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा 2 करोड़ घरों तक जनसंपर्क अभियान कर प्रदेश वासियों की अधिकतम भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी अभियान के दौरान सभी माध्यमों से प्राप्त हुए सुझावों को संग्रहित कर ‘आत्मनिर्भर बिहार संकल्पपत्र’ बनाया जाएगाजिसको भाजपा रोड मैप की तरह उपयोग करके एवं जनता के समर्थन और योगदान से अगले पाँच सालों में बिहार को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएगी।

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैं बदलते बिहार का चश्मदीद गवाह हूँ और यह परिवर्तन बिहार में एनडीए की सरकार के कारण आया है लेकिन देश की राजनीतिक कार्य संस्कृति में परिवर्तन 2014 में श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के साथ शुरू हुआ। 2014 से पहले देश में किंकर्तव्यविमूढ़ता की सी स्थिति थी। देखेंगेसोचेंगेकरेंगेये नहीं हो सकता – इस तरह की सोच लोगों में घर कर गई थी लेकिन प्रधानमंत्री जी ने देश की सोच में परिवर्तन लाते हुए संदेश दिया कि हम करेंगेये हो सकता है और होगा।

श्री नड्डा ने कहा कि 2014 से पहले किसने 18,000 गाँवों और ढाई करोड़ घरों में बिजली पहुंचाने से मना किया था, किसने एलईडी बल्ब का वितरण करने से मना किया था, किसने महिलाओं को गैस कनेक्शन देने से मना किया था, किसने गरीबों का जन-धन एकाउंट खुलवाने से मना किया था? 2014 के बाद देश के गरीबों की चिंता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने की। गरीबों को आयुष्मान भारत का कवरेज देने की चिंता प्रधानमंत्री जी ने की। आखिर ये सभी योजनायें श्री मोदी जी के आने के बाद ही संभव क्यों हुई? इसका अर्थ यह है कि यदि नेतृत्व सशक्त होजनकल्याण की भावना हो तो असंभव भी संभव हो सकता है।

कोरोना की लड़ाई का जिक्र करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब पूरी दुनिया समझ नहीं पा रही थी कि कोविड के खिलाफ किस तरह आगे बढ़ेंतब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मानव कल्याण के साथसाथ अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करने का मंत्र दिया। मार्च में जहां हमारी टेस्टिंग कैपिसिटी महज 1,500 प्रति दिन की थी, वहीं आज रोजाना 11 लाख से अधिक टेस्ट हो रहे हैं। वर्तमान में 1,653 डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल हैं, 12 लाख डेडिकेटेड कोविड बेड्स हैं, 50 हजार वेंटीलेटर्स बेड हैं और तीन लाख से अधिक वेंटीलेटर्स का निर्माण हुआ है। अब हम फेस कवर और पीपीई किट्स का निर्यात भी कर रहे हैं।

आत्मनिर्भर भारत अभियान को रेखांकित करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश के उद्यमियों को प्रेरित करने के बल पर आज भारत रिकॉर्ड मात्रा में फेस कवर और पीपीई किट्स का उत्पादन और निर्यात कर रहे हैं। वेंटीलेटर्स का देश में निर्माण हो रहा है। मुझे इस बात की ख़ुशी है कि बिहार प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री जी के मंत्र को आत्मसात करते हुए ‘आत्मनिर्भर बिहार’ अभियान की शुरुआत की है जो राज्य की तस्वीर और तकदीरदोनों बदलेगा। 20 लाख करोड़ रुपये की योजना से देश के आत्मनिर्भर बनने की नींव रखने का काम प्रधानमंत्री जी ने किया है। एमएसएमई के लिए तीन लाख करोड़ रुपये के कोलेटरल फ्री लोन की व्यवस्था की गई जिसमें से लगभग डेढ़ लाख करोड़ रुपये सेंक्शन भी हो चुके हैं। कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए एक लाख करोड़ रुपये का फंड रखा गया है। लगभग 50 लाख स्ट्रीट वेंडर्स के लिए दस – दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता जारी की गई है। युवा मोर्चा और किसान मोर्चा इस संदर्भ में आगे आयें और सरकार की योजनाओं और जनता के बीच धुरी का काम करें। हमें ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को सफल बनाना है और बिहार के मखानालीचीमधुबनी पेंटिंग जैसे लोकल उत्पादों को आगे बढ़ाना है। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को ‘आत्मनिर्भर बिहार’ का दूत बनना है।

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारे पास नेता भी हैनीति भी है और कार्यक्रम भी। बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में भाजपाजद (यूऔर एलजीपी का एनडीए गठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और विजयी होगी। बिहार की जनता ने राज्य में पुनः एनडीए सरकार बनाने का मन काफी पहले ही बना लिया है। अब यह हमारी जिम्मेवारी है कि हम बिहार को आत्मनिर्भर बनाएं और राज्य को सर्वोत्तम प्रदेश के रूप में प्रतिष्ठित करें। जब बिहार के लोग बाहर जाकर देश की तस्वीर बदल सकते हैं तो फिर बिहार की तस्वीर कैसे नहीं बदल सकतीदेश और दुनिया के अलग-अलग भाग में, हर जगह बिहार के युवा अपनी मेहनत और परिश्रम से अलग पहचान बना रहे हैं। हमें बिहार की इस मेधा शक्ति को आधार बना कर नए बिहार का निर्माण करना है। बिहार उद्यमी है, नया सोच लेकर आगे बढ़ने वाला प्रदेश है। इसी बिहार की धरती से जेपी   आंदोलन के माध्यम से क्रांति की मशाल जलाई गई थी।

श्री नड्डा ने कहा कि मेरी राजनीतिक चेतना की कर्मभूमि और प्रेरणा बिहार की धरती ही है। मैं यहाँ पला-बढ़ा हूँ। हमारे कार्यकर्ताओं ने कोरोना संक्रमण के ‘लॉकडाउन’ काल में भी हर बूथ पर जरूरतमंदों की मदद की है और ‘सेवा ही संगठन‘ के पार्टी के मंत्र को साकार किया है। मैं परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद देता हूँ।

Back to Top