Speeches

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा प्रदेश भाजपा कार्यालय, देहरादून (उत्तराखंड) में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

Accessibility

Date: 07/12/2020



बाकी सभी राजनीतिक पार्टियाँ परिवार की पार्टी बन चुकी है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लिए पार्टी ही परिवार है। राष्ट्र का विकास उसका सिद्धांत है और सबका साथसबका विकाससबका विश्वास उसका मूल मंत्र। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमने पार्टी को ‘सेवा ही संगठन‘ के रूप में प्रतिष्ठित किया है।

****************

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के गाँवगरीब और किसानों के उत्थान के लिए इतनी जनोपयोगी योजनायें धरातल पर उतारी हैं और देश की सुरक्षा के लिए इतने साहसिक कदम उठाये हैं कि हमें किसी के एजेंडे में सेट होने के बजाय अपनी पार्टी और सरकार का एजेंडा खुद सेट करना  चाहिए।

****************

मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए कृतसंकल्पित है। किसानों के बैंक खाते में केवल किसान सम्मान निधि के तहत अब तक एक लाख करोड़ रुपये की राशि पहुंचाई जा चुकी है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए एक लाख करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं।

****************

कोविड संक्रमण काल में मोदी सरकार ने देश के 80 करोड़ लोगों के लिए 8 महीनों तक मुफ्त  अनाज की व्यवस्था की। अब केंद्र सरकार ‘वन नेशनवन राशन कार्ड‘ का क्रियान्वयन कर रही है।

****************

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सही समय पर सही और साहसिक निर्णय लेते हुए  केवल 130 करोड़ देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित कीबल्कि आत्मनिर्भर भारत अभियान और गरीब कल्याण पैकेज के माध्यम से देश के हर वर्ग को सामाजिक आर्थिक सुरक्षा देने की मुहिम की भी शुरुआत की।

****************

बिहार से लेकर मणिपुर तक और तेलंगाना से लेकर गुजरात तक देश की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को अपना आशीर्वाद देकर यह  निर्णय दे दिया कि अब देश में जातिवादपरिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का अंत हो चुका है।

****************

वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों और उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। चुनाव के दौरान हमें हर विज्ञापन में कुमाऊं रीजन की रंगोली का इस्तेमाल कियाहम इसकी 

ब्रांडिंग कर सकते हैं।

****************

उत्तराखंड विकास की नई कहानी लिख रहा है। यहाँ 5.22 लाख टॉयलेट्स बने हैप्रदेश ओडीएफ घोषित हुआघरों तक बिजली पहुँची और आयुष्मान भारत में एक और आयाम जोड़ते हुए अटल आयुष्मान भारत की संरचना की गई जिसके तहत अब तक राज्य के लगभग 2.12 लाख  लोगों को लाभ पहुंचा है।

****************

चार धाम की यात्रा के लिए ऑल वेदर रोड बनाई गईकर्णप्रयाग रेलवे लाइन शुरू किया गया और नमामि गंगा योजना के तहत राज्य में करोड़ों  रुपये की परियोजना से माँ गंगा को निर्मल बनाने पर द्रुत गति से कार्य हो रहा है। पानी की समस्या को हल करने हेतु राज्य में 50 हजार के लगभग वाटर कनेक्शन दिए गए हैं।

****************

यह मोदी सरकार है जिसने 40 वर्षों से लंबित वन रैंकवन पेंशन की मांग को पूरा किया। अकेले उत्तराखंड में लगभग एक लाख सैन्य कर्मचारियों को इसका लाभ हुआ है।

****************

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए हर तरीके से तैयार है। आज बॉर्डर पर हंगामा इसलिए मचा हुआ है क्योंकि हमने अरुणाचल प्रदेश से लेकर लद्दाख तक बॉर्डर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का नया  इतिहास लिखा है और जवान देश की सुरक्षा में मुस्तैद खड़े हैं।

****************

राहुल गाँधी से लेकर चिदंबरमशशि थरूर और मणिशंकर अय्यर तक तमाम कांग्रेस नेता आज धारा 370 को फिर से लागू करने की वकालत कर रहे हैंये लोग राजनीति में इस स्तर तक गिर चुके हैं कि वे अब देश के विरोध में खड़े नजर आने लगे हैं।

****************

पाकिस्तान राहुल गाँधी और कांग्रेस नेताओं के बयान का इस्तेमाल संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के खिलाफ करता है। कांग्रेस के नेता दुश्मन देशों में मीडिया की सुर्खियाँ बनते हैं। भगवान् इन्हें सद्बुद्धि दें!

****************

आज जब धारा 370 के समाप्त होने से जम्मूकश्मीर में एंटी करप्शन लॉ लागू हुआ है तो एकएक करके हर भ्रष्टाचार पर रोशनी पड़ रही है और रोशनी स्कैंडल भी सामने  रहा है। गुपकार एलायंस ऐसे ही भ्रष्ट लोगों का गठबंधन है।

****************

मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार में एक भी गुनाहगार नहीं बचेगा लेकिन हाँयह  याद जरूर रखना चाहिए कि हम राजनीतिक 

विद्वेष से कोई काम नहीं करते। कानून अपना काम करेगा।

****************

पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने में सेतु का काम करना चाहिए। हमने हर क्षेत्र में विकास को नया आयाम दिया है।

****************

राजनीति एक मिशन है और हम सब देश में विकास रूपी परिवर्तन लाने के लिए एक उपकरण हैं। यह हमारी जिम्मेवारी है कि भले हमें शाबासी मिले  मिलेहम देश के उत्थान में लगातार काम करते रहें।

****************

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय, देहरादून में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित किया और कार्यकर्ताओं से एजेंडे में सेट होने के बजाय एजेंडा सेट करने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री  बंशीधर भगत, राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड के प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा एवं राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाश के साथ-साथ कई वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे। बड़ी संख्या में राज्य के कोने कोने से बूथ स्तरीय पार्टी कार्यकर्ता इस उद्बोधन को सुनने के लिए वर्चुअली जुड़े। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सभागार में उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि 120 दिनों के राष्ट्रव्यापी प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तराखंड से की है। उत्तराखंड प्रवास का उनका आज तीसरा दिन है। वे कल भी कई बैठकों में भाग लेंगे और पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे।

 

देवभूमि उत्तराखंड को नमन करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि मैंने संगठन की मजबूती और पार्टी के विस्तार के लिए जब 120 दिनों के राष्ट्रव्यापी प्रवास का कार्यक्रम बनाया तो ये निश्चय किया कि मैं इसकी शुरुआत देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा को नमन करते हुए करूंगा। उत्तराखंड  केवल आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बिंदु हैबल्कि यह देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा देने वाले अनगिनत देश के जांबाज जवानों की भी भूमि है। मैं ऐसी महान धरा को कोटि – कोटि वंदन करता हूँ।

 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर तेज गति से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि बिहार में हमने 110 विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़ते हुए 74 सीटों पर विजय प्राप्त की। हमारी जीत का स्ट्राइक रेट 67% रहा। बिहार की जनता ने विपक्ष के गुंडाराज और अराजकता की राजनीति को नकारते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की विकासवाद की राजनीति में अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त की। बिहार में जंगलराज वाली राजदभ्रष्टाचार की पर्यायवाची कांग्रेस और नरसंहार और हिंसा में विश्वास रखने वाली माले का गठबंधन था लेकिन बिहार की जनता ने एनडीए को जनादेश देकर यह दिखा दिया कि वो विकासवाद की राजनीतिक संस्कृति के साथ चलना चाहती है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ सारे दल लामबंद हो गए थे लेकिन वहां की जनता ने भी  विकास की राह चुनी। इतना ही नहीं, बिहार से लेकर मणिपुर तक और तेलंगाना से लेकर गुजरात तक हुए विधान सभा चुनाव और उपचुनावों में देश की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को अपना आशीर्वाद देकर यह निर्णय दे दिया कि अब देश में जातिवादपरिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का अंत हो चुका है।

 

कोविड मैनेजमेंट पर बोलते हुए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सही समय पर सही और साहसिक निर्णय लेते हुए  केवल 130 करोड़ देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित कीबल्कि आत्मनिर्भर भारत अभियान और गरीब कल्याण पैकेज के माध्यम से देश के हर वर्ग को सामाजिक आर्थिक सुरक्षा देने की मुहिम की भी शुरुआत की। चाहे प्रतिदिन टेस्टिंग की संख्या हो, टेस्टिंग लैब्स हो, डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल हो, वेंटिलेटर का उत्पादन हो, पीपीई किट का उत्पादन हो, फेस कवर का निर्माण हो, हर सेक्टर में भारत ने लॉकडाउन के दौरान उल्लेखनीय प्रगति की। आज हमारी टेस्टिंग फैसिलिटी 15 लाख प्रतिदिन पहुँच गई है। पर्याप्त संख्या में आज डेडिकेटेड कोविड बेड्स हैं, आज वेंटीलेटर उत्पादन में भी हम आत्मनिर्भर हो रहे हैं और पीपीई किट्स का तो हम आज निर्यात कर रहे हैं। उत्तराखंड भी इस मामले में पीछे नहीं है। आज उत्तराखंड में 13 हजार से अधिक टेस्टिंग प्रतिदिन हो रहे हैं तो लगभग 58 लैब्स भी बनाए गए हैं। राज्य में 11 कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल बने हैं तो पर्याप्त संख्या में आईसीयू, ऑक्सीजन सपोर्ट और वेंटिलेटर सपोर्ट वाले डेडिकेटेड बेड्स भी उपलब्ध हैं। गरीब कल्याण पैकेज के तहत लगभग 8 करोड़ परिवारों को तीन गैस सिलिंडर मुफ्त उपलब्ध कराये गए तो 20 करोड़ महिला जन-धन खाता धारकों के एकाउंट में 500-500 रुपये की तीन किस्तें डाली गईं। दिव्यांगों, विधवाओं और बुजुर्गों को लॉकडाउन के दौरान 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई तो किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की दो किस्तें दी गईं। एक लाख करोड़ रुपये कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए अलग से रखे गए। किसानों के बैंक खाते में किसान सम्मान निधि के तहत अब तक एक लाख करोड़ रुपये की राशि पहुंचाई जा चुकी है। अब  केंद्र  सरकार  ‘वन नेशनवन राशन कार्ड‘  का क्रियान्वयन कर रही है  ताकि जरूरतमंद लोगों को कहीं भी राशन आसानी से उपलब्ध हो सके। देश के 80 करोड़ लोगों  को 8 महीनों तक के लिए मुफ्त अनाज की आपूर्ति की गईइतने बड़े पैमाने पर शुरू किया गया अपनेआप में यह अनोखा अभियान था। आत्मनिर्भर  भारत  अभियान  के तहत 20 लाख करोड़  रुपये की  निधि की व्यवस्था की गई  जिसमें से कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए  एक लाख करोड़ रुपये  और एमएसएमई के लिए तीन लाख करोड़ रुपये आवंटित किये गए। वोकल फॉर लोकल  अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों और उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। चुनाव के दौरान हमें हर विज्ञापन में कुमाऊं रीजन की रंगोली का इस्तेमाल कियाहम इसकी ब्रांडिंग कर सकते हैं।

श्री नड्डा ने कहा कि जब सारी राजनीतिक पार्टियों ने खुद को लॉकडाउन कर लिया था तब केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी थी जिसने खुद को मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों की परवाह  करते हुए हर जरूरतमंद की सेवा की। उन तक फ़ूड पैकेट्स पहुंचाए, राशन किट्स पहुंचाए, बुजुर्गों तक दवाइयां पहुंचाई, फेस कवर और सेनिटाइजर का वितरण किया गया। सैकड़ों जगहों पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाए गए, अस्पतालों में फल पहुंचाए गए, बच्चों को फल और किताबें उपलब्ध कराई गई और कई अन्य तरह की सहायता भी पहुंचाई गई।

 

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के गाँवगरीब और किसान के उत्थान के लिए हमने आयुष्मान भारतउज्ज्वल योजनाजनधन योजनासौभाग्य योजनास्वच्छ भारत अभियानप्रधानमंत्री आवास योजना जैसी इतनी जनोपयोगी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है कि हमें किसी के एजेंडे में सेट होने के बजाय अपनी पार्टी और सरकार का एजेंडा खुद सेट करना चाहिए। आजादी के 70 सालों में लगभग 55 वर्षों तक कांग्रेस का शासन रहा लेकिन  तो महिलाओं के पास टॉयलेट्स थे गरीबों की बैंकों तक पहुँच थी हर गाँव में बिजली थी और  ही गरीबों के लिए कोई स्वास्थ्य सुविधा थी लेकिन केवल 6 वर्षों के मोदी सरकार के कार्यकाल में हर गाँवहर घर तक बिजली पहुंची हैमहिलाओं को इज्जत घर मिले हैंगरीबों की बैंकों तक पहुँच हुई है और उनके मुफ्त इलाज की भी व्यवस्था हुई है। उत्तराखंड में 5.22 लाख टॉयलेट्स बनेयह ओडीएफ घोषित हुआघरों तक बिजली पहुँची और आयुष्मान भारत में त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने एक और आयाम जोड़ते हुए अटल आयुष्मान भारत की संरचना की जिसके तहत अब तक राज्य के लगभग 2.12 लाख लोगों को लाभ पहुंचा है और इसमें सरकार ने लगभग 200 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की है। पूरे देश में आयुष्मान भारत योजना में सवा करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं और इस पर लगभग 15,500 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। राज्य में 12 हजार करोड़ रुपये की लगत से चार धाम की यात्रा के लिए ऑल वेदर रोड बनाया जा रहा हैकर्णप्रयाग रेलवे लाइन को शुरू किया गया है और नमामि गंगा योजना के तहत राज्य के हर भाग में करोड़ों रुपये की परियोजना से माँ गंगा को निर्मल बनाने पर द्रुत गति से कार्य हो रहा है। प्रदेश में मोदी सरकार के अथक प्रयासों से ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर, सेन्ट्रल इंस्टीटयूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनयरिंग एंड टेक्नोलॉजी, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और कोस्ट गार्ड से जुड़े हुए संस्थान जैसे कई प्रतिष्ठित संस्थान खुले हैं। राज्य में 50 हजार के लगभग वाटर कनेक्शन दिए गए हैं जिससे घरों तक जल की पहुँच सुनिश्चित हुई है।

श्री नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड की बात हो या हिमाचल प्रदेश की, यहाँ के लगभग हर घर से देश के जवान निकले हैं जो विपरीत परिस्थितियों में भी देश की सुरक्षा में लगातार डटे रहते हैं।

यह मोदी सरकार है जिसने 40 वर्षों से लंबित वन रैंकवन पेंशन की मांग को पूरा किया। अकेले उत्तराखंड में लगभग एक लाख सैन्य कर्मचारियों को इसका लाभ हुआ है। आज हम न केवल विश्व स्तरीय बुलेट प्रूफ जैकेट बना रहे हैं, बल्कि इसका हम निर्यात भी कर रहे हैं। देश की सीमा की सुरक्षा के लिए 36 राफेल आ रहे हैं, 28  अपाचे और 15 चिनूक हेलीकॉप्टरर्स के साथ साथ सर्फेस टू एयर मिसाइल और होवित्जर तोपों का बेड़ा भी शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि  आज  बॉर्डर  पर  हंगामा  इसलिए मचा हुआ है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश से लेकर लद्दाख तक हमने बॉर्डर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का नया इतिहास लिखा है और सीमा पर जवान मुस्तैद हैं। सीमा पर सड़कें बन रही हैब्रिज बन रहे हैंरनवे बन रहा है। अभी हाल ही में प्रधानमंत्री जी ने अटल टनल राष्ट्र को समर्पित किया है।

हमने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर दुश्मनों को उसके घर में मात दी है और आतंकियों का सफाया किया है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए हर तरीके से तैयार है।

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एक बहुत बड़ा कालखंड घिस गया लेकिन कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण धारा 370 नहीं घिस पाया जिसके बारे में पंडित नेहरू ने कहा था। उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की कुशल रणनीति थी जिसके बल पर हमने धारा 370 को धाराशायी किया। राहुल गाँधी से लेकर चिदंबरमशशि थरूर और मणिशंकर अय्यर तक तमाम कांग्रेस नेता आज धारा 370 को फिर से लागू करने की वकालत कर रहे हैंये लोग राजनीति में इस स्तर तक गिर चुके हैं कि वे अब देश के विरोध में खड़े नजर आने लगे हैं। पाकिस्तान इनके बयानों का इस्तेमाल संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के खिलाफ करता हैये लोग दुश्मनों के देश में मीडिया की सुर्खियाँ बनते हैं। भगवान् इन्हें सद्बुद्धि दें!

श्री नड्डा ने कहा कि जब तक जम्मू-कश्मीर  में धारा 370 लागू था, तब तक वहां एंटी करप्शन लॉ लागू नहीं थे। देश के बाकी कानून भी वहां लागू नहीं होते थे। आज जब धारा 370 के समाप्त होने से जम्मूकश्मीर में एंटी करप्शन लॉ लागू हुआ है तो एक एक  करके  हर  भ्रष्टाचार  पर  रोशनी  पड़  रही  है  और रोशनी स्कैंडल भी सामने  रहा है। गुपकार एलायंस ऐसे ही भ्रष्ट लोगों का गठबंधन है। वे अपने द्वारा किये गए भ्रष्टाचार को बचाने के लिए ऐसे एलायंस कर रहे हैं।  मैं  स्पष्ट  कर  देना  चाहता  हूँ  कि  प्रधानमंत्री  श्री  नरेन्द्र  मोदी  जी  के  नेतृत्व  में  चल  रही  भाजपा  सरकार  में  एक  भी  गुनाहगार  नहीं  बचेगा  लेकिन  हाँयह  याद  जरूर  रखना  चाहिए  कि  हम  राजनीतिक विद्वेष से कोई काम नहीं करते। कानून अपना काम करेगा।

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने में सेतु का काम करना चाहिए।  हमने  हर  क्षेत्र  में  विकास को नया आयाम दिया है। राजनीति  एक  मिशन  है  और  हम  सब  देश  में  विकास  रूपी  परिवर्तन लाने के लिए एक उपकरण हैं। यह  हमारी  जिम्मेवारी  है  कि  भले  हमें  शाबासी  मिले  मिलेहम देश के उत्थान में लगातार काम करते रहें। बाकी  सभी  राजनीतिक  पार्टियाँ  परिवार की पार्टी बन चुकी हैयह केवल भारतीय जनता पार्टी है जहाँ पार्टी ही परिवार हैराष्ट्र का विकास ही उसका सिद्धांत है और अंत्योदय एवं सबका साथसबका विकाससबका विश्वास ही उसका मूल मंत्र। 

 

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

Back to Top