Speeches

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा कोतुलपुर, पश्चिम बंगाल में आयोजित विशाल रैली में दिए गए उद्बोधन के मुख्य  बिंदु

Accessibility

Date: 16/03/2021



पश्चिम बंगाल में परिवर्तन तय है।बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस का खेला शेष करने का निर्णय ले लिया है। भारतीय जनता पार्टी 200 सीटों पर जीत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

*************

पश्चिम बंगाल के गरीब अब तक आयुष्मान भारत की योजना का लाभ लेने से वंचित हैंयहाँ के किसानों को अब तक किसान सम्मान निधि का   फायदा नहीं मिल पाया है क्योंकि ममता बनर्जी सरकार इन योजनाओं के जनता तक पहुँचने के मार्ग में रोड़ा बन कर खड़ी है।

*************

ममता दीदी ने दुर्गा पूजा का विसर्जन रोकापांच वर्ष तक सरस्वती पूजा नहीं होने दी। उन्होंने मुहर्रम में तो कर्फ्यू हटा दिया लेकिन अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर के शिलान्यास वाले दिन कर्फ्यू लगा दिया। ममता दीदीअब आपकी तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी।

*************

पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति का आलम यह है कि यहाँ ओबीसी आरक्षण में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यकों को भी जोड़ दिया गया लेकिन  ममता दीदी ने हिंदू धर्म की ओबीसी जातियों महिस्या एवं तेली को आरक्षण के लाभ से वंचित रखा।

*************

भाजपा की सरकार बनने पर इसके लिए एक कमीशन बनाया जाएगा और आरक्षण के लाभ से वंचित महिस्या एवं तेली जातियों को भी इस कैटेगरी में शामिल किया जाएगा। इसके तहत मंडल कमीशन के अनुसार लिखित जातियों को आरक्षण के दायरे में लाया जाएगा।

*************

बाटला हाउस एनकाउंटर के समय ममता बनर्जी ने कहा था कि यह एनकाउंटर फेक है और यदि ये फेक नहीं हुआ तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगी। अब तो अदालत ने भी आतंकी आरिज खान को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुना दी है तो ममता दीदीआप राजनीति से संन्यास कब ले रहीं  हैं?

*************

ममता दीदीआप संन्यास लें  लें लेकिन बंगाल की जनता आपकी राजनीति से संन्यास लेने पर मजबूर जरूर कर देगी। आज आपको  केवल पश्चिम बंगाल बल्कि समग्र राष्ट्र की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

*************

जनता का वोट हड़पने के लिए वे कभी बेटी बन जाती हैं तो कभी दीदी तो कभी पिशी। ममता दीदीआप जो चाहें बनें लेकिन आपके संरक्षण में तृणमूल कांग्रेस के अराजक तत्वों ने 80 साल की वृद्ध माताजी के साथ जो दुर्व्यवहार किया हैउसे पश्चिम बंगाल की जनता नहीं भूलने वाली।

*************

क्या कारण है कि आज पश्चिम बंगाल ह्यूमन ट्रेफिकिंगमहिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार और बलात्कार के मामले में सबसे आगे है। महिलाओं के उत्पीड़न के मामले में पश्चिम बंगाल में 32% का इजाफा हुआ है। ममता दीदीआपका जाना तय है।

*************

ममता दीदी के शासन में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के लगभग 130 कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस की राजनीतिक हिंसा के शिकार हुए। क्या हमारे उन कार्यकर्ताओं की माँ नहीं थीउनकी पत्नियाँ नहीं थींउनकी बेटियाँ नहीं थींक्या आपने कभी चिंता की उन माताओं की?

*************

हमारी सरकार बनते ही पश्चिम बंगाल के 04.67 करोड़ गरीब लोगों को आयुष्मान भारत और लगभग 76 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। किसानों को इसके तहत अगली क़िस्त के साथसाथ बकाये के 14,000 रुपये भी मिलेंगे।

*************

ममता बनर्जी की आदत है कि वह मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं पर अपना लेबल लगा देती हैं। अब ममता दीदी की ये कॉपीपेस्ट की चीटिंग नहीं चलेगी। ऑरिजिनल बनना ममता दीदी के वश की बात नहीं। ऑरिजिनल केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी है।

*************

ममता दीदी ‘माँमाटीमानुष’ का नारा देकर बंगाल की सत्ता पर काबिज हुई थीं लेकिन 10 वर्षों के शासन में उन्होंने कभी भी  तो माँ की चिंता की माटी का कर्ज अदा किया और  ही मानुष की रक्षा की।

*************

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज मंगलवार को कोतुलपुर, पश्चिम बंगाल में आयोजित एक विशाल रैली को संबोधित किया और पश्चिम बंगाल की जनता से भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और हिंसा की राजनीति करने वाली तृणमूल कांग्रेस की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकते हुए पूर्ण बहुमत की भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने का आह्वान किया। इससे पहले आज माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिष्णुपुर (पश्चिम बंगाल) में कुमारी टॉकीज सिनेमा हॉल से लेकर बिष्णुपुर बस स्टैंड तक भव्य रोड शो किया। रोड शो में अपार भीड़ उमड़ी जिसे इंगित करते हुए माननीय भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन तय है पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी जी और तृणमूल कांग्रेस का खेला शेष करने का निर्णय ले लिया है।      भारतीय जनता पार्टी 200 सीटों पर जीत के साथ पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रही है।

श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का पश्चिम बंगाल के लिए प्यार किसी से छुपा हुआ   नहीं है।   उन्होंने पश्चिम बंगाल के विकास के लिए देश का खजाना खोल दिया है लेकिन ममता बनर्जी की तृणमूल सरकार उनकी जनोपयोगी योजनाओं को जमीन तक पहुँचने ही नहीं देती। माननीय प्रधानमंत्री जी ने देश के गाँव, गरीब और किसान के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सार्थक प्रयास किया है जो जमीन पर दिखाई दे रहा है। स्वच्छ भारत योजना हो, जन- धन योजना हो, सौभाग्य योजना हो, सामाजिक सुरक्षा कवच की योजनायें हो, आयुष्मान भारत हो या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि – ये सभी योजनायें देश के गाँव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित – सबके जीवन में उत्थान का कारक बनी हैं। लेकिन, आपको यह बताते हुए मुझे अतिशय पीड़ा हो रही है  कि   पश्चिम बंगाल के गरीब अब तक आयुष्मान भारत की योजना का लाभ लेने से वंचित हैंयहाँ के किसानों को अब तक किसान सम्मान निधि का फायदा नहीं मिल पाया है क्योंकि गरीब एवं किसान विरोधी ममता बनर्जी सरकार इन योजनाओं के जनता तक पहुँचने के मार्ग में रोड़ा बन कर खड़ी है। ममता दीदीआपका जाना और पश्चिम बंगाल में कमल खिलना तय है। हमारी सरकार बनते ही पश्चिम बंगाल के 04.67 करोड़ गरीब लोगों को आयुष्मान भारत और लगभग 76 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली क़िस्त तो मिलेगी ही मिलेगीसाथ ही उन्हें अब तक इस योजना के तहत दी जा चुकी किस्तों के बकाये के 14,000 रुपये भी मिलेंगे।

तृणमूल सरकार पर हमला जारी रखते हुए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस बार के आम बजट में पश्चिम बंगाल के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जी की आदत है कि वह मोदी सरकार की जनप्रिय एवं गरीब कल्याण की तमाम योजनाओं को अपना लेबल लगा देती हैं। ममता दीदीअब आपकी ये चीटिंग नहीं चलेगीकॉपीपेस्ट नहीं चलेगा। आपको ऑरिजिनल बनना पड़ेगा जो आपके वश की बात नहीं। ऑरिजिनल केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी है।

श्री नड्डा ने कहा कि ममता दीदी ‘माँमाटीमानुष’ का नारा देकर पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज हुई थीं लेकिन अपने 10 वर्षों के शासन में उन्होंने कभी भी  तो माँ की चिंता की माटी का कर्ज अदा किया और  ही मानुष की रक्षा की। जनता का वोट हड़पने के लिए वे कभी बेटी बन जाती हैं तो कभी दीदी तो कभी पिशी। ममता दीदीआप जो चाहें बनें लेकिन आपके संरक्षण में तृणमूल कांग्रेस के अराजक तत्वों ने 80 साल की वृद्ध माताजी के साथ जो दुर्व्यवहार किया हैउसे पश्चिम बंगाल की जनता नहीं भूलने वाली। क्या कारण है कि आज पश्चिम बंगाल ह्यूमन ट्रेफिकिंगमहिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार और बलात्कार के मामले में सबसे आगे है। महिलाओं के उत्पीड़न के मामले में पश्चिम बंगाल में 32% का इजाफा हुआ है। ममता दीदीआपका जाना तय है। हमारी सरकार महिलाओं को संरक्षण भी देगी, सुरक्षा भी और इज्जत के साथ उनका सशक्तिकरण भी करेगी। स्वच्छ भारत योजना, उज्ज्वला योजना, मातृ वंदन योजना आदि इसके जीवंत उदाहरण हैं।

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष ने कहा कि ममता दीदी के शासन में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता  पार्टी के लगभग 130 कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस की राजनीतिक हिंसा के शिकार हुए। क्या हमारे उन कार्यकर्ताओं की माँ नहीं थीउनकी पत्नियाँ नहीं थींउनकी बेटियाँ नहीं थींक्या आपने कभी चिंता की उन माओं कीपश्चिम बंगाल की जनता आपकी एकएक ज्यादती का हिसाब लेने वाली है।आपने ‘माँ, माटी, मानुष’ की जगह तानाशाही, टोलाबाजी और तुष्टिकरण की राजनीति शुरू कर दी। ममता दीदी, अब पछताए होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत। ममता दीदी ने पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक धरोहर दुर्गा पूजा का विसर्जन रोकापांच वर्ष तक  सरस्वती पूजा नहीं होने दिया।ममता दीदी ने मुहर्रम में तो कर्फ्यू हटा दिया लेकिन अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर के  शिलान्यास वाले दिन कर्फ्यू लगा दिया। ममता दीदीअब आपकी तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी। पश्चिम बंगाल की जनता इसके खिलाफ खड़ी हो गई है। हम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर देश को आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैं।

श्री नड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति का आलम यह है कि यहाँ ओबीसी  आरक्षण में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यकों को भी जोड़ दिया गया लेकिन ममता दीदी ने हिंदू धर्म की ओबीसी जातियों महिस्या एवं तेली को आरक्षण के लाभ से वंचित रखा। भाजपा की सरकार बनने पर इसके लिए एक कमीशन बनाया जाएगा और आरक्षण के लाभ से  वंचित महिस्या एवं तेली जातियों को भी इस कैटेगरी में शामिल किया जाएगा। इसके तहत मंडल कमीशन के अनुसार लिखित जातियों को आरक्षण के दायरे में लाया जाएगा।बाटला हाउस एनकाउंटर की चर्चा करते हुए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 13 साल पहले दिल्ली मेंजामिया नगर के बाटला हाउस में आतंकियों के साथ दिल्ली पुलिस के जवानों की मुठभेड़ हुई थी जिसमें दिल्ली पुलिस के जांबाज इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा जी शहीद हो गए थे जबकि इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी आरिज खान फरार हो गया था। तब ममता बनर्जी ने सार्वजनिक मंच से कहा था कि बाटला हाउस एनकाउंटर फेक है और यदि ये एनकाउंटर फेक नहीं हुआ तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगी। 13 साल बाद सभी साक्ष्यों के मद्देनजर कोर्ट ने आरिज खान को आतंकी करार देते हुए बम  धमाकों एवं शहीद इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा की हत्या का दोषी पाया है और उसे फांसी की सजा सुनाई है।ममता दीदीपश्चिम बंगाल की जनता आपसे पूछ रही हैं कि आप राजनीति से संन्यास कब लेंगी।आप संन्यास लें  लें लेकिन पश्चिम बंगाल की जनता आपकी राजनीति से संन्यास लेने पर मजबूर जरूर कर देगी। आज आपको  केवल पश्चिम बंगाल बल्कि समग्र राष्ट्र की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

श्री नड्डा ने पश्चिम बंगाल की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि यदि पश्चिम बंगाल से टोलाबाजी शेष करना हैतुष्टिकरण और भ्रष्टाचार ख़त्म करना है और भय मुक्त बंगाल बनाना है तो कमल खिलाना होगा। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी जी और तृणमूल कांग्रेस का खेला शेष होबे। पश्चिम बंगाल की  जनता को टोलाबाजी, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार करने वाली तृणमूल कांग्रेस को आराम और विकास के लिए समर्पित भारतीय जनता पार्टी को सेवा का काम देना चाहिए।

 

महेंद्र पांडेय

(कार्यालय सचिव)

Back to Top